Ⅰ. संरचना

Minna no Nihongo Shokyu I का दूसरा संस्करण दो पुस्तकों का बना है: मुख्य टेक्स्ट (सीडी के साथ) और अनुवाद और व्याकरण संबंधी नोट्स, अंग्रेज़ी से शुरू करना। अनुवाद और व्याकरण संबंधी नोट्स अब 14 से अधिक भाषाओं में प्रकाशित हो चुका है।

सामग्री को बोलने, सुनने, पढ़ने और लिखने, इन चार कौशलों को समझाने के इरादे से संक्लित किया गया हैष हालाँकि, मुख्य टेक्स्ट और अनुवाद और व्याकरण संबंधी नोट्स हिरागाना, काताकाना या कानजी को पढ़ने और लिखने के लिए कोई निर्देश प्रदान नहीं करते हैं।

Ⅱ. विषय सूची
1. मुख्य टेक्स्ट
1) जापानी उच्चारण

यह विभाग जापानी अभिव्यक्तियों के लिए ध्यान में रखने लायक मुख्य बिंदुओं के उदाहरण प्रदान करता है।

2) वर्गखंड की भाषा, रोज़ाना के अभिवादन और उच्चारण, अंक

इस विभाग में वर्गखंड में इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों और वाक्यांशों की सूची, रोज़ाना के मूलभूत अभिवादन आदि हैं।

3) पाठ

25 पाठ हैं, प्रत्येक में ये हैं:

① वाक्यों के पैटर्न

उस पाठ में सीखे जाने वाले वाक्यों के मूलभूत पैटर्न।

② उदाहरण वाक्य

छोटे डायलॉग में शामिल मूलभूत वाक्य पैटर्न, ताकि दिखाया जा सके कि वास्तविक बातचीत में यह कैसे इस्तेमाल किए जाते हैं। नये क्रिया-विशेषण, संयोजक और शब्द-भेद, और साथ ही आगे सीखने के बिंदुओं का परिचय भी कराया जाता है।

③ बात-चीत

बात-चीत में जापान में रहने वाले विदेशी लोग कई अलग-अलग परिस्थितियों में दिखाई देते हैं। बातचीत में रोज़ाना के अभिवादन और अन्य उच्चारण और साथ ही पाठ में सीखी जाने वाली सामग्री शामिल होती है। अगर इसके लिए समय बचे, तो विद्यार्थी अनुवाद और व्याकरण संबंधी नोट्स में प्रदान उपयोगी शब्दों में से कुछ शामिल करके बातचीत को विकसित भी कर सकते हैं।

④ अभ्यास

अभ्यास तीन स्तरों में विभाजित हैं: A, B, और C।

अभ्यास A में दृश्य सामग्री होती है ताकि विद्यार्थी व्याकरण सम्मत संरचना को आसानी से समझ सके। इसे विद्यार्थियों के लिए क्रियाओं के रूप बनाने का अभ्यास करना और संबंध जोड़ना एवं मूलभूत वाक्य पैटर्न को सीखना आसान बनाने के लिए बनाया गया है।

अभ्यास B विद्यार्थियों की मूलभूत वाक्य पैटर्न की समझ को मज़बूत बनाने के लिए विभिन्न रूपों का उपयोग करता है। तीर(➡) वाली संख्या ऐसे अभ्यास का इंगित करती है जो उदाहरण को इस्तेमाल करता है।

अभ्यास C को विद्यार्थियों की उनकी संचार संबंधी क्षमताएं बेहतर बनाने में मदद करने के लिए बनाया गया है। विद्यार्थी इस अभ्यास का उपयोग रेखांकित शब्दों के बदले निर्धारित बातचीत में परिस्थिति से मेल खाते वैकल्पिक शब्द का उपयोग करने के लिए करते हैं; हालाँकि, इसे एक सरल बदली का अभ्यास बनने से रोकने के लिए हमने जहाँ भी संभव हो बदली का शब्द कौन सा है यह बताने वाले शब्दों का उपयोग टाला है। इसका मतलब है कि अभ्यास बहुत मुक्त हैं, और विद्यार्थी एक ही उदाहरण के आधार पर अलग-अलग बातचीत के उदाहरण बना पाएंगे।

अभ्यास B और C के आदर्श उत्तर एक अलग संग्रह पुस्तिका में उपलब्ध हैं।

⑤ अभ्यास प्रश्न

तीन तरह के अभ्यास प्रश्न होते हैं: सुन कर अर्थबोध, व्याकरण, और पढ़ कर अर्थबोध। सुन कर अर्थ बोध के प्रश्न दो और प्रकारों में उप-विभाजित होते हैं: छोटे प्रश्नों के उत्तर देना और छोटी बातचीत को सुनकर मुख्य मुद्दों को समझना। व्याकरण प्रश्न विद्यार्थियों के शब्दावली और व्याकरण के मुद्दों की समझ की जाँच करते हैं। पढ़ कर अर्थबोध के लिए, विद्यार्थी ऐसी शब्दावली और व्याकरण वाला एक छोटा अंश पढ़ते हैं, जो वे पहले ही सीख चुके हैं और उसकी सामग्री से जुड़े विभिन्न कार्य करते हैं।

⑥ समीक्षा

यह विद्यार्थी के लिए हर कुछ पाठ के बाद फिर एक बार महत्वपूर्ण मुद्दों को देखना संभव बनाने के लिए प्रदान किया जाता है।

⑦ क्रिया विशेषणों, संयोजकों और बातचीत के अभिव्यक्तियों का सार

इन अभ्यास प्रश्नों को विद्यार्थियों को इस पाठ्यपुस्तक में मौजूद क्रिया विशेषणों, संयोजकों और बातचीत के अभिव्यक्तियों की समीक्षा करने में सक्षम बनाने के लिए बनाया गया है।

4) क्रियापद के रूप

इस भाग में इस पाठ्यपुस्तक में प्रस्तुत क्रियापदों के रूपों का सार, और साथ ही, क्रियापदों के अंत में जोड़े जाने वाले विभिन्न रूपों को प्रस्तुत किया जाता है।

5) सीखने के मुख्य मुद्दों की तालिका

यह इस पाठ्यपुस्तिका में प्रस्तुत मुख्य सीखने के बिंदुओं का सार है, जो कि अभ्यास A पर केन्द्रित है। यह दिखाता है कि कौनसे वाक्य पैटर्न, उदाहरण वाक्य और अभ्यास B और C अभ्यास A में प्रस्तुत सीखने के बिंदुओं के लिए प्रासंगिक हैं।

6) सूचि

इसमें वर्गखंड की भाषा, रोज़ाना के अभिवादन और उच्चारण, और प्रत्येक पाठ में आने वाले नये शब्द और उच्चारण शामिल हैं, जिन्हें वह पहली बार जिनमें आते हैं उन पाठ के साथ संदर्भित किया जाता है।

7) शामिल सीडी

इस किताब के साथ आने वाली सीडी में प्रत्येक पाठ से बातचीत और सुनकर अर्थबोध अभ्यास हैं।

2. अनुवाद और व्याकरण संबंधी नोट्स
1) जापानी भाषा एवं जापानी लेखन एवं उच्चारण प्रणालियों की सामान्य विशेषताओं के बारे में स्पष्टीकरण।
2) वर्गखंड की भाषा और रोज़ाना के अभिवादन और अभिव्यक्तियों के अनुवाद।
3) पाठ 1 से 25 तक सभी के लिए निम्नलिखित:

① नये शब्द और उनके अनुवाद।

② वाक्य पैटर्नों के अनुवाद, उदाहरण वाक्य और बातचीत।

③ प्रत्येक पाठ के लिए प्रासंगिक उपयोगी शब्द और जापान के बारे में छोटी-छोटी जानकारी।

④ वाक्य पैटर्नों और अभिव्यक्तियों के व्याकरण के स्पष्टीकरण।

4) अंकों, समय और समय अवधियों की अभिव्यक्ति के तरीकों का सार, विरोधी प्रत्ययों की सूची और क्रियापदों के रूप।
Ⅲ. पाठ पूरे करने के लिए आवश्यक समय

मार्गदर्शन के रूप में, विद्यार्थी को प्रत्येक पाठ को पूरा करने में 4 से 6 घंटे और पूरी किताब को पूरा करने में 150 घंटे लगने चाहिए।

Ⅳ. शब्दावली

इस किताब में लगभग 1,000 शब्द हैं, मुख्यतः ऐसे शब्द जो रोज़मर्रा की ज़िंदगी में अक्सर उपयोग किए जाते हैं।

Ⅴ. कानजी का उपयोग

जब भी संभव हुआ है, इस किताब में उपयोग किए गए कानजी को 1981 में जापान की कैबिनेट के द्वारा घोषित नियमित उपयोग के लिए कानजी (जोयो कानजी) की सूची में से चुना गया है।

1) 熟字訓「熟字訓(じゅくじくん)」(ऐसे शब्द जो दो या अधिक कानजी से बने हों और जिन्हें खास तरह से पढ़ा जाता है) जो कि जोयो कानजी के परिशिष्ट में उपस्थित हैं, उन्हें कानजी में लिखा गया है:

उदाहरण के लिए
友達(ともだち) दोस्त
果物(くだもの) फल
眼鏡(めがね) चश्मा

2) कुछ ऐसे कानजी जो और उन्हें पढ़ने का तरीका जोयो कानजी सूची में नहीं आते हैं, उन्हें भी जगहों के नाम, लोगों के नाम और अन्य नामों में और कला, संस्कृति और अन्य विशेष क्षेत्रों में उपयोग किया गया है:

उदाहरण के लिए
大阪(おおさか) औसाका
奈良(なら) नारा
歌舞伎(かぶき) काबुकी

3) टेक्स्ट को पढ़ने में आसान बनाने के लिए कुछ शब्दों को वे जोयो कानजी की सूची में आते हैं उसके बावजूद काना में लिखा गया है:

उदाहरण के लिए
ある((る・(る) (किसी चीज़ का) होना・मौजूद होना
たぶん(多分(たぶん) संभवतः
きのう(昨日(きのう) बीता कल

4) अंक आम तौर पर अरेबिक अंकों में दिखाए जाते हैं:

उदाहरण के लिए
() नौ बजे
(がつ)1日(ついたち) 1 अप्रैल
(ひと) एक

Ⅵ. विविध

1) जिन शब्दों को छोड़ा गया है उन्हें वर्गाकारण कोष्ठक में रखा गया है:

उदाहरण के लिए
(ちち)は 54[(さい)]です。 मेरे पिता 54 [साल के हैं]।

2) समानार्थी शब्द और उच्चारण गोल कोष्ठक में दिए गए हैं:

उदाहरण के लिए
だれ(どなた) कौन